WhatsApp Icon

जेई ने सभासदों पर दर्ज कराया मुकदमा, चेयरमैन ने जारी की नोटिस, प्रदर्शन की तैयारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका में जहां सभासद दो गुट में बंटे हुए स्पष्ट रूप से नज़र आ रहे हैं वहीं नगर पालिका में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों में भी गुटबाजी नज़र आने लगी है। अवर अभियंता द्वारा जहां तीन सभासदों पर मुकदमा दर्ज कराया है वहीं चेयरमैन द्वारा जेई को अनुशासनहीनता की नोटिस जारी किया है जबकि सभासदों व उनके समर्थकों द्वारा धरना प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है क्योंकि उनके द्वारा दी गई तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।


टांडा नगर पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता नितेश कुमार मौर्य द्वारा टांडा कोतवाली में सभासद दशरथ मांझी, आशीष यादव, मो.तारिक पर नगर पालिका में शाम 06 बजे कमरा बन्द कर गाली व धमकी के साथ कार्यों में बाधा पैदा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी तरफ सभासद दशरथ मांझी की तहरीर पर फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने अवर अभियंता को एक नोटिस भी जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। श्रीमती शबाना नाज़ ने अवर अभियंता नितेश कुमार मौर्य को नोटिस देते हुए कारण पूंछा है कि उनकी गैर मौजूदगी में उनके कक्ष को खोलकर बैठने का कृत्य अनुशासनहीनता में आता है और तीन दिन में जवाब नहीं दिया तो शासन को पत्र भी भेजने का दावा किया है। अवर अभियंता को कमर बन्द कर गाली व धमकी के मामले में शबाना नाज़ ने सीओ टांडा से वार्ता करते हए बताया कि घटना पूरी फ़र्ज़ी बनाई गई है, अवर अभियंता को कई स्थानों पर छोटे छोटे निर्माण कार्य को कराने के लिए सभासदों द्वारा कहा गया था, जिस सम्बन्ध में हमारे समक्ष ही वार्ता हो रही थी लेकिन अवर अभियंता ही आक्रोशित हो कर जाने लगे थे जिस पर सभासदों ने बैठ कर वार्ता करने के लिए कहा जो नितेश मौर्य को खराब लग गया।
सभासदों के खिलाफ दर्ज एक पक्षीय मुकदमे से नाराज़ सभासदों व उनके समर्थकों द्वारा टांडा कोतवाली गेट पर धरना प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई है जिससे प्रशासनिक व पुलिस अमले में हड़कम्प मचा हुआ है। सभासदों का आरोप है कि अवर अभियंता नितेश मौर्य द्वारा फ़र्ज़ी मुक़दमा दर्ज कराया गया है और टांडा कोतवाली पुलिस ने बिना समुचित जांच पड़ताल के एक तरफ का मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि भाजपा सभासद दशरथ मांझी द्वारा भी लिखित तहरीर दी गई है लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं कि गई।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!