WhatsApp Icon

टाण्डा नगर क्षेत्र में सघन साफ सफाई, फागिंग व एंटीलार्वा के छिड़काव का काम तेज़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत टाण्डा नगर पालिका परीक्षेत में नाले व नालियों की साफ सफाई सहित एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव व फागिंग का काम तेज़ कर दिया गया है।

टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ के कड़े निर्देश के बाद टाण्डा नगर क्षेत्र की प्रत्येक गलियों में एंटी लार्वा दवाओं के छिड़कने व फागिंग करने का काम शुरू किया गया है। श्रीमती शबाना नाज़ ने प्रभारी सफाई निरीक्षक व सफाई नायकों को सख्त निर्देश दिया है कि नालियों, सड़को व गलियों की साफ सफाई रखें और कूड़ों को समय पर उठवा लें तथा स्वास्थ विभाग द्वारा चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए आमजनों को भी साफ सफाई के प्रति जागरूक करें जिससे नगर क्षेत्र में शानदार साफ सफाई का माहौल बन सके। श्रीमती शबाना नाज़ ने आम नागरिकों से भी साफ सफाई रखने की अपील किया है।
बताते चलेंकि गत दिनों राज्य स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य संजय कुमार गौतम ने टाण्डा नगर पालिका परिक्षेत्र का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करते हुए आमजनों को भी जागरूक करने के लिए भी कदम उठाने का निर्देश दिया था।
बहरहाल टाण्डा नगर क्षेत्र में नलियों की सफाई सहित एंटी लार्वा छिड़काव व फागिंग होने से आमजनों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.