WhatsApp Icon

टाण्डा चेयरमैन के खिलाफ पुनः मुखर हुए सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका के 10 सभासदों ने टाण्डा एसडीएम श्रीमती रेनू को 09 सूत्रीय ज्ञापन देकर चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग किया है।


बताते चलेंकि टाण्डा नगर पालिका परिषद के वर्तमान बोर्ड में जारी गुटबाजी के कारण नगर परिक्षेत्र में विकास पूरी तरह ठप हो गया है। एक तरफ जल जीवन मिशन के तहत नगर की अधिकांश सड़कें व गालियां क्षतिग्रस्त हो गई है तो दूसरी तरफ लगभग 100 स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए आमंत्रित निविदा ठंडे बस्ते में दबी हुई है।
25 वार्ड सभासदों वाली नगर पालिका टाण्डा के जहां 15 सभासद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ के पक्ष में खड़े नजर आते हैं वहीं 10 सभासद उनके खिलाफ हैं जिनके द्वारा मंगलवार को 09 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम टाण्डा श्रीमती रेनू को सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से टेक्सी स्टैंड में विभिन्न प्रकार से घोटाला का आरोप लगाया गया है। श्रीमती शबाना नाज़ के खिलाफ जांच करने की मांग 10 सभासदो द्वारा लिखित रूप से की गई है जिनमें मुबारकपुर सभासद मो.नसीम, मो.ज़ाहिद छोटू, जमाल कामिल राजू, मो.नवाब, मेहरुन्निशा, मो.शकील, शाहीन अख्तर, मो.अशरफ, फिरोज जहां, पूनम सोनी, पुष्पा देवी शामिल हैं। ज्ञात रहे टाण्डा एसडीएम श्रीमती रेनू को नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी की ज़िम्मेदारी भी प्राप्त है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.