WhatsApp Icon

टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने किछौछा दरगाह पर पेश की चादर

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने 639वें वार्षिक उर्स के अवसर पर उर्स के विशेष दिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से चादर पेश किया।
टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने गत दिनों जहां साहिबे सज्जादा अल्लामा मौलाना सैय्यद मोइनुद्दीन अशरफ मोइन मियां से मुलाकात किया था वहीं गुरुवार को सज्जादानशीन मौलाना सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ के नशिस्त गाह में भेंट किया।
सूबे के मंत्री रह चुके टाण्डा विधायक राममूर्ति समाजवादी पार्टी के नेता फैज़ान खान के आवास से आस्ताना ए मखदूम अशरफ पहुंचे और अपने सर पर चादर रख कर आस्ताना पर पेश किया। श्री राममूर्ति ने 639वें उर्स मखदूम अशरफ की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूफी संत मखदूम अशरफ से सभी धर्म समुदाय व जाति के लोगों का लगाओ है और बिना भेदभाव के सभी मखदूम बाबा के दरबार में पहुंच कर मन्नते मानते हैं। परम्परानुसार टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा को पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया।
सज्जदनशीन सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ से भेंट करने के अवसर पर सैय्यद फैज़ान अहमद चांद, सैय्यद ज़फर इकबाल गाजीपुर, सैय्यद बदिउद्दीन अशरफ बद्दू मियां, गफूर शाह, तौसीफ अशरफ आदि मौजूद रहे।
टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा द्वारा किछौछा दरगाह में चादर पेश करते समय मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, मेराज अहमद, विजय मणि यादव, साबिर खान, सईद अहमद मुजाविर, रहमान मुजाविर, आसिफ खान, जुहैब खान, मुन्ना प्रधान मकोइयाँ, गप्पू चौधरी, सैय्यद फहद अशरफ, सै.शोएब अशरफ सोनी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!