WhatsApp Icon

टाण्डा तहसीलदार ने दो दर्जन लेखपालों के कार्यक्षेत्रों में किया फेरबदल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसीलदार निखिलेश कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र में कार्यरत दो दर्जन लेखपालों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए कई लेखपालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
तेज़तर्रार पैकोलिया लेखपाल सत्यम सिंह को टाण्डा सकरावल का लेखपाल बनाया गया है तथा टाण्डा खासपुर की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

धन्जवल लेखपाल प्रभात चंद राजन को ब्राहिमपुर कुसुमा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है तथा मसडा मोहनपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उतरेथू लेखपाल चन्दन कुँवर को कटरिया सहित फरीदपुर कला व हुसैनपुर सुधना की जिम्मेदारी मिली है। जमऊपुर लेखपाल पुनीत पटेल को बसखारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि जमऊ
पुर व भिदूण का अतिरक्त प्रभार दिया गया है। बसखारी लेखपाल रहे मोहिंदर पटेल को रामडीह सराय में तैनात किया गया है और उनको वजदहियापाईपुर, उमरापुरमीनापुर की अतितिक जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार कुल 23 लेखपालों के कार्य क्षेत्रों में टाण्डा तहसीलदार द्वारा बदलाव किया गया है जिसकी सूची जारी कर दी गई है। सूची नीचे संलग्न है।

Oplus_16908288

अन्य खबर

उर्स-ए-मखदूम अशरफ में सुरक्षा का हाईटेक पहरा, तीसरी आंख से पल-पल की निगरानी, प्रशासन और इंतजामिया कमेटियां पूरी तरह अलर्ट

108 कन्याओं का पूजन, भोजन और वस्त्र वितरण के साथ मना कैबिनेट मंत्री नंदी का ‘पुनर्जन्मोत्सव’

‘तालाब’ बना टाण्डा बस स्टेशन! विशाल परिसर जलमग्न, पड़ोसी घरों में घुस रहा पानी, जिम्मेदार बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.