WhatsApp Icon

वार्षिक निरीक्षण करने टांडा पहुंचे एडिशनल एसपी, कोतवाली का बदला रूप देख हुए गदगद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान केशव कुमार के निर्देश पर जनपद के सभी थानों का क्रमवार वार्षिक निरक्षण जारी है। उक्त क्रम में एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय टांडा कोतवाली पहुंच कर विभिन्न डेस्कों का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ टांडा शुभम कुमार की मौजूदगी में हुए वार्षिक निरीक्षण में ‘ऑल इज़ ओके’ रहा।

वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे एडिशनल एसपी विशाल पांडेय को पुलिस परंपरानुसार गार्ड ऑफ ऑनर द्वारा सलामी दी गई। टांडा कोतवाली का बदला रूप देखा एडिशनल एसपी ने कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी की पीठ थपथपाते हुए सरहाना किया।
बताते चलेंकि मार्च 2024 में इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने टांडा कोतवाली का प्रभार संभाला था और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टांडा कोतवाली भवन को सुंदर बनाए एवं सभी डेस्कों को व्यवस्थित करने का संकल्प लिया था। एक वर्ष के अंदर टांडा कोतवाली कार्यालय का रूप काफी बदल गया जो देखने योग्य है। एडिशनल एसपी श्री विशाल द्वारा मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, आईजीआरएस प्रगति रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। श्री विशाल द्वारा हेल्प डेस्क, महिला बूथ, आरक्षी बैरक, मालखाना, भोजनालय आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। श्री विशाल द्वारा कोतवाली निरीक्षक को जनसुनवाई को अधिक प्रभारी बनाने एवं शिकायतों को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्देश भी दिया। थाना परिसर, कार्यालयों व महिला डेस्क आदि की साफ सफाई देख एडिशनल एसपी श्री विशाल काफी संतुष्ट नज़र आये।

अन्य खबर

एनटीपीसी टांडा में गूंजे विश्वकर्मा पूजन के जयकारे, विशाल भंडारे में उमड़ा उत्साह

UPI शुल्क पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का व्यापारियों से जनसंपर्क; भाजपा नेताओं को पूजन सामग्री भेंट करने की तैयारी

तहसील-कोतवाली के बीच कॉलेज से सटकर स्पा सेंटर! प्रशासनिक छापे से मचा हड़कंप, लाइसेंस-दस्तावेज तलब

error: Content is protected !!