WhatsApp Icon

टांडा नगर पालिका में एक नहीं बल्कि तीन अवर अभियंताओं को मिली वार्डवार ज़िम्मेदारी, डीएम ने दिया आदेश

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका परिषद के चौमुखी विकास को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने पहल शुरू कर दिया है। नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ नगर विकास कार्यों की बैठक के दौरान अवर अभियंता सिविल नितेश कुमार पर शासकीय व विभागीय कार्यों में रुचि न लेने का आरोप लगाते हुए अन्य अवर अभियंताओ को तैनात करने की मांग किया था।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जहां अवर अभियंता नितेश कुमार को कलेक्ट्रेट स्तगीत निकाय पटल से सम्बद्ध कर दिया और टांडा नगर के विकास के लिए लोक निर्माण विभाग के तीन अवर अभियंताओ को वार्डवार जिम्मेदारी सौंप दिया है।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा दिये गए आदेश के अनुसार प्रान्तीय खंड लोक निर्माण के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा को टांडा नगर के वार्ड संख्या 01 से 09 तक की ज़िम्मेदारी दी गई है जबकि वार्ड संख्या 10 से 17 तक कि जिम्मेदारी प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार यादव व वार्ड संख्या 18 से 25 तक कि ज़िम्मेदारी प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता कृष्ण कुमार को सौंपी गई है।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने टांडा नगर में कार्यों की अधिकता के कारण उक्त अवर अभियंताओ की तैनाती करते हुए आदेशित किया कि विभिन्न मदों से होने वाले विकास कार्यों के लिए उपलब्ध धनराशि के आधार पर नगर पालिका के वार्डवार कार्ययोजना तैयार करें एवं निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षण व क्रियान्वयन करें। जिलाधिकारी ने उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!