WhatsApp Icon

दुल्हन की तरह सजा टाण्डा शहर – टाण्डा कोतवाल ने भ्रमण कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्ल. के जन्मोत्सव पर मुस्लिम समाज काफी हर्षोउल्लास के साथ जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी माना रहा है। उक्त अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों सहित औद्योगिक नगरी टाण्डा को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। उप जिलाधिकारी मिहान लाल गुप्ता व सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह ने गत दिनों मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर जुलूसे मोहम्मदी व सजावट के सम्बंध में विस्तृत जानकारी लिया था।


टाण्डा नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सजावट को देखने लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। रविवार शाम में टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ पदमार्च कर आम जनों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान श्री दीपक द्वारा दुकानदारों से भी मुलाकात कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
रविवार शाम से टाण्डा नगर क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबन्दी लगा दिया गया है। सोमवार की दोपहर 02:30 बजे से कस्बा जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी निकलेगा जिसमें टाण्डा की 56 अंजुमनें शामिल होंगी।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!