WhatsApp Icon

टाण्डा ब्लाक को मिला एक और अस्पताल – डीएम ने जनता को किया समर्पित

Sharing Is Caring:

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र केशवपुर का किया लोकार्पण

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र केशवपुर विकास खंड टांडा का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य उप केंद्र केशवपुर के संचालन से यहां पर ग्रामीण मरीजों को विभिन्न बीमारियों के उपचार की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध होगी, यहां पर टीवी, डेंगू, मलेरिया, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि जैसी 14 प्रकार की जांच सेवाओं के साथ ही सर्दी–जुकाम, खांसी, टीवी आदि बीमारियों की दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध रहेगी, एएनएम और सीएचओ द्वारा टीकाकरण और अन्य चिकित्सा सेवाएं एवं परामर्श प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित एएनएम, सीएचओ एवं संबंधित को उपकेंद्र पर बेहतर से बेहतर सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


लोकार्पण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से वहां उपलब्ध होने वाली चिकित्सीय सेवाओं की जानकारी भी दी गई तथा मौके उपस्थित एक वृद्ध व्यक्ति से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा संबंधित को स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा भी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

error: Content is protected !!