WhatsApp Icon

टांडा नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चला नगर पालिका का बुल्डोजर, जुर्माना के साथ दी गई चेतावनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका परिक्षेत्र को भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से अतिक्रमणकारियों पर मंगलवार दूसरी पाली में नगर पालिका चाबुक चला जिससे हड़कम्प मच गया। नगर पालिका टीम ने लगभग एक दर्जन अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूलते हुए भविष्य में अतिक्रमण ना करने की चेतावनी भी दिया।
टांडा नगर क्षेत्र को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से टांडा एसडीएम डॉ शशि शेखर, सीओ टांडा शुभम कुमार व अपर एसडीएम/प्रभारी ईओ नगर पालिका अरविंद कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ बुल्डोजर अभियान चलाया गया।

नगर पालिका से शुरू हुआ अभियान हयातगंज, जुबैर चौराहा, छोटी बाजार, कश्मिरिया आदि पर बुल्डोजर के सहारे अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान लगभग एक दर्जन अतिक्रमण कारियों से जुर्माना भी वसूला गया एवं भविष्य में पुनः अतिक्रमण ना करने की चेतावनी भी दी गई।
बताते चलेंकि टांडा नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ मुनादी भी कराई गया थी और उक्त अभियान अनवरत जारी रहने की उम्मीद है।
उक्त मौके पर टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, टीएस शमसाद ज़ुबैर, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार गौरव, सलाम खान, राम बाबू, सहित बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहा।

अन्य खबर

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

error: Content is protected !!