WhatsApp Icon

60 दिन का ठेका, 4 साल का इंतजार! घंटाघर चौक बना लापरवाही की मिसाल, सभासद ने डीएम से की शिकायत

Sharing Is Caring:
समय सीमा समाप्ति के बाद भी नहीं पूरा हुआ घंटाघर सौंदर्यीकरण का काम पूरा!
नगर पालिका व ठेकेदार के बीच नोटिस नोटिस का खेल जारी, आखिर क्यों नहीं हुई ज़िम्मेदारों पर कार्यवाही

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिषद टाण्डा के सबसे व्यस्त और प्रमुख स्थल घंटाघर चौक का सौंदर्यीकरण कार्य चार साल बाद भी अधूरा पड़ा है। अब इस मामले को लेकर भाजपा सभासद राकेश कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य तत्काल पूरा कराने और जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय सभासद राकेश गुप्ता द्वारा दिए गए पत्र के अनुसार, घंटाघर चौक के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए वर्ष 2022 में निविदा जारी की गई थी और अभिलेखों के मुताबिक कार्य पूरा करने की समय-सीमा मात्र 60 दिन निर्धारित थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वर्षों बीत जाने के बाद भी परियोजना अधूरी पड़ी हुई है।


राकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि अधूरे निर्माण के कारण स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नगर की छवि भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कार्य की समय-सीमा दो महीने तय थी, तो चार साल बाद भी काम अधूरा क्यों है और जिम्मेदारों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

शिकायत में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जांच कराई जाए, ठेकेदार को तत्काल कार्य पूरा करने का निर्देश दिया जाए तथा यदि वह जानबूझकर लापरवाही कर रहा है तो उसे ब्लैकलिस्ट करते हुए उसकी सुरक्षा धनराशि जब्त की जाए। साथ ही शेष कार्य किसी सक्षम एजेंसी से पूरा कराया जाए। सूत्रों के अनुसार उक्त मामले में नगर पालिका सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस भेज कर इतिश्री कर लिया है।
इस मामले ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जिलाधिकारी इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं और वर्षों से अधूरी पड़ी घंटाघर परियोजना कब तक धरातल पर पूरी होती है।

 

अन्य खबर

ललई छठ पर उमड़ा मातृत्व का सैलाब! कुओं-तालाबों के किनारे बैठ माताओं ने मांगी बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली

बलिया में अम्बेडकरनगर की बेटियों का धमाका! शानदार खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची KGBV टीम, बीएसए ने दी बधाई

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला नया हथियार—48 पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी, सपनों को मिलेगी उड़ान

error: Content is protected !!