WhatsApp Icon

जिलाधिकारी से तमसा नदी किनारे निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन पर रोक लगाने की मांग

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय के अकबरपुर मीरानपुर में तमसा मार्ग पर स्विपनिल मैरेज लान के सामने निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन को तत्काल प्रभाव से रोकवाने के लिए जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी अकबरपुर को पत्र भेज कर मांग की गई है।


शिकायतकर्त्ता ने पंजीयन डाक द्वारा डीएम व अकबरपुर एसडीएम को पत्र भेजा है। ऐसा माना जाता है कि भयवश शिकायतकर्ता सामने आने से कतरा रहे है। शिकायत पत्र में लिखा गया कि अकबरपुर की तमसा नदी के किनारे सौ मीटर के अन्दर बहुमंजिला इमारत/घर बनाया जाना अवैध है।

शिकायतकर्ता की पहचान छिपाने के लिए नाम हटा दिया गया है।

जो जनहित में उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा शासनादेश जारी किया गया है। उपरोक्त सम्बन्ध के अंतर्गत मोहल्ला मीरानपुर तमसा मार्ग के स्वीप्निल मैरेज लॉन, अकबरपुर में प्रदीप दूबे पुत्र अज्ञात निवासी उपरोक्त के द्वारा बहुमंजिला इमारत बना रहा है जो कभी भी जनहानि हो सकती है। जो रोका-जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी व अकबरपुर एसडीएम से उपरोक्त निर्माण जनहित में तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई है।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.