WhatsApp Icon

टांडा कोतवाली पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, ग्राम चौकीदार के लिए एक हुए पुलिस कर्मी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली पुलिस का मानवीय चेहरा उस समय सामने आया जब थाना पर तैनात एक ग्राम चौकीदार को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद किया। ग्राम चौकीदार का पैर आग तापते समय में झुलस गया था और वो धन अभाव के कारण समुचित इलाज़ नहीं करा पा रहा था जिसकी जानकारी टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी को हुई तो उन्होंने मानवीयता दिखाते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को चौकीदार की मदद के लिए आमंत्रित किया और देखते ही देखते 12 हजार रुपया एकत्र हो गया।

श्री रघुवंशी ने एकत्र हुआ 12 हजार रुपया चौकीदार ग्राम चौकीदार बाबूलाल पुत्र स्व. तुलसी निवासी ग्राम कोडरा को भेंट किया जिससे चौकीदार भावुक हो गया।
पुलिस कर्मियों के सहयोगार्थ ग्राम चौकीदार बाबूलाल को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया गया तथा टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई सहायता की आवश्यकता हो तो तत्काल संपर्क करे जिससे समय से मदद की जा सके।

अन्य खबर

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

error: Content is protected !!