WhatsApp Icon

शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ ऐतिहासिक तलवापार बाबा का 250वां वार्षिक उर्स, भव्य चादर जुलूस

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा में स्थित अतिप्रसिद्ध दरगाह तलवापार बाबा का 250 वां वार्षिक उर्स काफी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने अपने अपने अंदाज में चादर व गुल पोशी कर नज़राना ए अकीदत पेश किया।
तलवापार स्थित दरगाह हज़रत हक्कानी शाह रह. का 250 वां वार्षिक उर्स मंगलवार को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ताज टाकीज़ से निकला भव्य चादर जुलूस नगर क्षेत्र में भ्रमण कर तलवापार पहुंच कर चादर व गुल पोशी किया।

पूर्व विधायक स्व.हाजी अजीमुलहक पहलवान के पुत्र मुसाब अज़ीम, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, एआईएमआईएम नेता गुलाम दस्तगीर अंसारी आदि ने भी अकीदत की चादर पेश किया। टांडा व मुबारकपुर नगर क्षेत्र के अक़ीदतमन्दों की भारी भीड़ रही।

अन्य खबर

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

दिनदहाड़े खजूरी बाजार में चली गोली! दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, SP पहुंचीं मौके पर; तीन नामजद समेत चार पर केस

घर में रखा आधा कटा कटहल बना जहर! एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.