WhatsApp Icon

पुलिस के भय से मछली मार रहे युवक ने तालाब में लगाई छलांग – भारी भीड़ के बीच तलाश जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती देर रात्रि को तालाब में मछली मार रहे युवक ने तालाब में पुलिस के भय से छलांग लगा दिया जिसकी तलाश स्थानीय गोताखोरों द्वारा की जा रही है। मौके पर पुलिस टीम सहित स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर थानाक्षेत्र के भूलेपुर गाँव में स्थित पूर्व विधायक स्व.अजीमुलहक पहलवान के घर के पीछे पुराने तालाब में बीती देर रात्रि को पूर्व विधायक स्व.अजीमुलहक पहलवान का पड़ोसी 55 वर्षीय मो.असजद पुत्र मो. हनीफ मछली मार रहे थे कि गाँव के ही दो युवकों द्वारा टार्च मारते हुए पुलिस पुलिस बोल कर भागने लगे जिससे भयभीत हुए मो.असजद तालाब में ही कूद गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो तैरना नहीं जानते थे। हंसवर थानाध्यक्ष सुनील पांडेय, पूर्व विधायक पुत्र मुसाब अजीम, तारिक प्रधान, हाजी मो.शाहिद, मजहरुल हक, डॉक्टर ज़ाहिद आदि साहित भारी भीड़ मौजूद है। पुलिस चर्चित घटना के वास्तविकता की जांच कर रही है।

घटना स्थल पर भारी भीड़

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.