WhatsApp Icon

गोताखोर टीम के अथक प्रयास के बाद भूलेपुर तालाब से निकाला गया असजद का शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गोताखोरों की टीम के अथक प्रयास से भूलेपुर तालाब में डूबे मो.असजद का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।


बताते चलेंकि हंसवर थानाक्षेत्र के भूलेपुर गाँव में पूर्व विधायक स्व.हाजी अजीमुलहक पहलवान के घर के पास स्थित प्राचीन तालाब में रविवार देर रात्रि में मछली मार रहे 45 वर्षीय मो.असजद पुत्र मो.हनीफ संदिग्ध हालत में तालाब में डूब गए। चर्चा है कि पुलिस आने के शोर से मो.असजद ने तालाब में छलांग लगा दिया था।
मो.असजद के साथ मछली मार रहे गांव के मो.रागिब व महबूब आलम ने बताया कि किसी के द्वारा तीन टार्च से उन पर रौशनी मारी गई तो मो. असजद ने कहा कि तुम दोनों भाग जाओ और मैं भी निकल जाऊंगा। दोनों का दावा है कि वो लोग भागे लेकिन फिर किसी की आवाज़ आई कि कोई डूब रहा है तो वो लोग पहुँचे और नाव से भी तलाश किया लेकिन वो नहीं मिले। दोनों युवकों के बयान को पुलिस संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। बताते चलेंकि उक्त तालाब के पास हंसवर के अब्दुल्लाह का भी तालाब है।
तालाब में डूबे मो.असजद के शव की तलाश प्रातः काल से स्थानीय गोताखोरों द्वारा शुरू हुई और फिर हंसवर पुलिस की मदद से टांडा के गोताखोर सुरेंद्र मांझी अभय मांझी व मेहंदी घाट के गोताखोर रंगीलाल की टीम द्वारा शव की तलाश कर अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला गया। तालाब से शव बाहर निकलते ही गाँव में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद हंसवर थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने शव को कब्जे में ले लिया और घटना की वास्तविकता की जांच में जुट गए हैं।

अन्य खबर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

error: Content is protected !!