WhatsApp Icon

हाईटेंशन तार के आपस में टकराने से झुलसा बच्चा – हाल जानने डीएम एसपी पहुंचे जिला अस्पताल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद के तहसील जलालपुर क्षेत्र के थाना मालीपुर अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत टिकरी में 11 हज़ार वोल्ट के विद्युत तार व 440 वोल्ट के विद्युत तार के आपस में टकराने के कारण विद्युत स्पर्शाघात से प्रभावित बच्चा सत्यम पुत्र सतगुरु का ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड पहुंचकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी किया।


इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त घटना में कुल चार बच्चे प्रभावित हुए थे, जिसमें से तीन बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के उपरांत स्वास्थ्य ठीक होने पर घर भेज दिया गया तथा सत्यम का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जिसके संबंध में चिकित्सकों द्वारा अवगत कराया गया है कि बच्चा पूर्ण रूप से ठीक है तथा बच्चे को इंफेक्शन से बचाव व सुरक्षा के दृष्टिगत अभी चिकित्सालय में चिकित्सकों के निगरानी में रखा गया है जिसे चिकित्सकों के अनुरूप सही होने पर घर भेज दिया जाएगा।
इस दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश ने पुलिस अधीक्षक श्री कौस्तुभ व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानन्द गुप्ता व अन्य संबंधित अधिकारी व डॉक्टर के साथ बच्चों के परिजनों से भी वार्ता की गई तथा उन्हें बेहतर चिकित्सा हेतु आश्वस्त किया गया।

अन्य खबर

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

अंकित तिवारी केस पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रतिनिधि मंडल ने दी चेतावनी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.