WhatsApp Icon

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम वर्मा की 105वीं जयंती पर भव्य समारोह सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दयाराम वर्मा की 105वीं जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम करतोरा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कमला प्रसाद वर्मा प्रबन्धक सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर विशिष्ट अतिथि डॉ. राम उजागिर वर्मा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित तथा क्षेत्र के तमाम सम्मानित व्यक्तिगण मौजूद रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश कुमार वर्मा पूर्व प्रधान ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम सभा से 2024 में सरकारी सेवा में चयनित श्रीमती पूनम पाल व विपुल वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही सैकड़ों छात्र, छात्राओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्व. राम प्यारे वर्मा विशेष प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले तीन तीन छात्र छात्राओं को एक एक हजार रुपए छात्रवृत्ति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दयाराम वर्मा कल्याणकारी समिति द्वारा कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही साथ कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर तथा जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया। परिधि फाउंडेशन संस्था की तरफ से सैकड़ो बच्चों को स्टेशनरी किट वितरण किया गया। साथ ही संस्था के अनुरोध पर मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने चिकित्सीय सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में निःशुल्क दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय दयाराम वर्मा के सुपौत्र घनश्याम वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद बजरंगी वर्मा, निरंकार वर्मा, सी एल वर्मा, उदयभान वर्मा, संग्राम राजभर, राजेंद्र कुमार, शिव सहाय वर्मा, राधेश्याम वर्मा, दुर्गेश कुमार वर्मा, रजत वर्मा, चन्द भान वर्मा सेवानिवृत(CRPF), दूधनाथ वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, महेश कुमार पाल, प्रवीण कुमार एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाओं तथा युवाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन अमरजीत वर्मा द्वारा किया गया।

अन्य खबर

महाराष्ट्र के बाद अब जलालपुर के बहुचर्चित हॉफ मर्डर केस में भी कैलाश यादव बाइज्जत बरी, 37 साल बाद आया फैसला

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

जलालपुर में खूनी चोरी से सनसनी! महिला पर चाकू से हमला, साढ़े 4 लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.