WhatsApp Icon

महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस के अवसर पर जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के भीखपुर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवदूत वानर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुभासपा के प्रदेश महासचिव एवं जलालपुर विधानसभा प्रभारी रमेश चन्द्र दूबे शामिल हुए।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र रक्षा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जीवन समाज को एकता, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष वंशीलाल राजभर ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भीखपुर दीपकमल जायसवाल, ग्राम प्रधान मढ़वरपुर भृगुनाथ गिरी, दीपक त्रिपाठी, रविकांत प्रजापति, संजीव तिवारी, जितेंद्र राजभर, तिलधारी राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

अन्य खबर

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

ललई छठ पर उमड़ा मातृत्व का सैलाब! कुओं-तालाबों के किनारे बैठ माताओं ने मांगी बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली

error: Content is protected !!