WhatsApp Icon

रात्रि में एडिशनल संग अचानक टांडा कोतवाली पहुँचे पुलिस कप्तान, कायाकल्प देख थपथपाई पीठ

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: सोमवार रात्रि में एडिशनल एसपी के साथ अचानक टांडा कोतवाली पहुंचे पुलिस कप्तान ने कोतवाली निरीक्षक को कई दिशा निर्देश जारी किया। कोतवाली परिसर का कायाकल्प देख कर पुलिस कप्तान ने कोतवाली निरीक्षक की सराहना किया।

अम्बेडकरनगर पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ द्वारा कोतवाली टाण्डा का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क आदि का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसपी श्री कौस्तुभ के औचक निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व सीओ टांडा शुभम कुमार मौजूद रहे। बताते चलेंकि पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा टांडा कोतवाली कार्यालय का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

वर्षों पुरानी कोतवाली टांडा के कार्यालय काफी खराब स्थिति में हो गए थे लेकिन देखते ही देखते उसकी तश्वीर बदल गई है। टांडा कोतवाली में पहली बार विभागवार कक्ष आवंटित किया गया है जिससे पीड़ितों व वादकारियों को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। थाना परिसर का शानदार ढंग से रंग रोगन करने के साथ आकर्षक स्लोगन भी लिखा गया है एवं मुख्य गेट का भी कायाकल्प कर दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक श्री दीपक द्वारा बताया गया कि कार्यालय की लॉन में टांडा की धरोहरों की फ़ोटो गैलरी भी बनाई जाएगी।

अन्य खबर

अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर से भड़के सपाई, रात में ही सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता; अकबरपुर, जलालपुर और आलापुर में धरना-प्रदर्शन, गूंजे सरकार विरोधी नारे

दिनदहाड़े खजूरी बाजार में चली गोली! दुकान पर बैठे युवक को मारी गोली, SP पहुंचीं मौके पर; तीन नामजद समेत चार पर केस

घर में रखा आधा कटा कटहल बना जहर! एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.