WhatsApp Icon

टांडा विधायक को मिली डिम्पल यादव को विजयश्री दिलाने की ज़िम्मेदारी – समर्थक आवाक्

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा को मैनपुरी लोकसभा के किशनी विधान सभा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव संचालन व पर्यवेक्षण करते हुए डिम्पल यादव को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। टांडा विधायक श्री राममूर्ति के समर्थक आवाक् नज़र आ रहे हैं क्योंकि उनके समर्थकों का मानना है कि जनपद में भी उनकी बहुत जरूरत है।


बहुजन समाज पार्टी द्वारा जलालपुर के पूर्व चेयरमैन कमर हयात अंसारी को मैदान में उतारने के बाद जनपद में मुस्लिम मतदाताओं को समाजवादी पार्टी में रोकने के लिए सपा को विशेष मेहनत करने की चर्चा है और ऐसे में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र टांडा के विधायक को जनपद से दूर करने पर उनके समर्थक आवाक् नज़र आ रहे हैं। टांडा क्षेत्र में चर्चा है कि कटेहरी विधायक व सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा तथा टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा के बीच पिछले दिनों चल रही नूराकुश्ती के कारण सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा कहीं ना कहीं टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा से पूरी तरह संतुष्ट नज़र नहीं आ रहे थे। एक अन्य चर्चा के अनुसार के अनुसार पिछले टांडा नगर पालिका चुनाव में सपा का प्रदर्शन अच्छा ना होने के पीछे भी श्री राममूर्ति को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है और इनसब कारणों से ही श्री राममूर्ति को जनपद से काफी दूर की ज़िम्मेदारी सौंप कर अम्बेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से दूर कर दिया गया है हालांकि राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस समय श्री राममूर्ति की जनपद में काफी जरूरत थी।
बहरहाल टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा कप डिम्पल यादव को विजयश्री दिलाने के लिए किशनी विधान सभा की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है जिसके बाद विशेष रूप से टांडा क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!