WhatsApp Icon

सपा की मौजूदा टीम से नाराज़ नज़र आ रहे हैं पुराने कार्यकर्ता – विधायक पुत्र ने बुलाई बैठक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोक सभा चुनाव के दौरान बाहर से सब कुछ सही नज़र आने वाली समाजवादी पार्टी में अंदर ही अंदर काफी नाराजगी भी चल रही है। सपा के पुराने कार्यक्रता नाराज़ दिख रहे हैं जिसके कारण प्रचार प्रसार में खुल कर अपना दमखम नहीं दिखा रहे हैं। अंदर खाने में चल रही नाराजगी को समाप्त करने के उद्देश्य से टांडा के पूर्व विधायक स्व.हाजी अजीमुलहक पहलवान के पुत्र मुसाब अज़ीम ने अपने पिता के करीबियों की बैठक अपने आवास भूलेपुर में बुलाई। उक्त बैठक का उद्देश्य पार्टी के अंदर की नाराजगी को खत्म कर सपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयश्री दिलाना था हालांकि बैठक में शामिल लोग नाराज़गी की बात को मोबाइल पर कहने से कतरा रहे हैं और बैठक का उद्देश्य सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत की तैयारी बता रहे हैं।
टांडा के विधायक रहे स्व.हाजी अजीमुलहक पहलवान के आवास भूलेपुर पर बुधवार को उनके पुत्र मुसाब अज़ीम के कहने पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष फ़िरोज़ सिद्दीकी ने बैठक बुलाई थी जिसमें विधायक के सभी करीबियों को बुलाया गया और लगभग सभी लोग शामिल भी हुए।


सपा के एक पुराने नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि बैठक के दौरान कार्यक्रताओं ने खुल कर बताया कि मौजूदा सपा की कमेटी द्वारा उन्हें समुचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है। मतदान की तारीख करीब आती जा रही है और उन्हें किसी तरह की कोई ज़िम्मेदारी भी नहीं सौंपी गई है जिसके कारण वो लोग खुल कर प्रचार प्रसार नहीं कर रहे हैं। विधायक पुत्र व प्रदेश सचिव मुसाब अज़ीम ने अपने पिता के सभी करीबियों को अंदर खाने की नाराजगी को भूल कर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारी में जुटने की अपील किया।
बहरहाल सपा के अंदर खाने में चल रही खींचातानी बढ़ती जा रही है लेकिन सपा नेता बाहर से ऑल इज़ ओके बोल कर स्वयं को संतुष्ट करने में लगे हैं और समय रहते अगर सब कुछ सही नहीं किया गया तो सपा को अपनों से ही ज्यादा नुकसान हो सकता है।

भूलेपुर स्थित पूर्व विधायक के आवास पर बैठक की तश्वीर

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!