WhatsApp Icon

सांसद पर हमले से नाराज़ सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर प्रकट किया आक्रोश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के पास स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष समाजवादी पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले की निंदा किया।


सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर 27 अप्रैल को अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा के पास करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा उस समय हमला किया गया था जब वे बुलंदशहर में दलित पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। इस हमले में उनके काफिले पर टायर और पत्थर फेंके गए, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई थी। उक्त घटना से सपाइयों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आह्वान पर जनपद मुख्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व व जिला महासचिव मुजीब सोनू के संचालन में कलेक्ट्रेट पर आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
सपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद लालजी वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर शून्य हो गई है और मुख्य मुद्दों से भटकने के लिए जानबूझ कर दलित व पिछड़े वर्ग के नेताओं को निशाना बना रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने अपने सहयोगियों को गुंडागर्दी करने की खुली छूट दे रखी है, जो देश के सबसे बड़े सदन के सदस्य पर भी खुकेआम हमला करने से नहीं डरते हैं और वोट की घटिया राजनीति के लिए आपसी सौहार्द व सामाजिक तानेबाने को तोड़ने की फिराक में लगातार लगे हुए हैं।

पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी ने कहा कि सांकेतिक धरना प्रदर्शन किसी जाति, समुदाय व सेना के खिलाफ नहीं बल्कि हर मोर्चे पर विफल दमनकारी केंद्र व विशेष रूप से प्रदेश की सरकार के खिलाफ है। श्री मांझी ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कि अगर दमनकारी व कतिपय आतातायी सोच पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो पीडीए कलेक्ट्रेट तक ही नहीं सीमित रहेगा बल्कि सड़कों पर उतर कर सरकार को उखाड़ फेंकेगा।
उक्त मौके पर अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, पूर्व सांसद शंखलाल मांझी, पूर्व एमएलसी अजय कुमार विशाल वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व विधायक सुभाष रॉय सहित टाण्डा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव सोनू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.