WhatsApp Icon

सपा लोकसभा प्रत्याशी के नेतृत्व में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की जयंती

Sharing Is Caring:

 


अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासची व कटेहरी विधायक तथा आगमी लोकसभा चुनाव के सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर कांशीराम जी की 90वीं जयंती काफी धुमधाम से मनाई गई।


बहुजन समाज पार्टी से जुड़ कर प्रदेश स्तर पर अपनी राजनीतिक क्षवि बनाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लालाजी वर्मा के कटेहरी स्थित कार्यालय ओर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा व आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त मुख्य रूप से शामिल हुए।
आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी लालाजी वर्मा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार अपनी हठधर्मी पर जुटी हुई है और धीरे-धीरे लोकतंत्र की परिभाषा बदल रही है इसलिए आगमी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटा कर इंडिया गठबन्ध की सरकार को बनाने में अपना योगदान दें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित इंडिया गठबन्ध के लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का श्री लालाजी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!