अम्बेडकरनगर: शादी का झांसा देकर दुराचार करने एवं 06 माह का गर्भपात कराने के मामले में प्रेमी व उसके पिता सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हंसवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हंसवर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 57/25 पर 69 व 89 के तहत प्रेमी समद, समद के पिता अब्दुर्रहमान, राकेश सहित दो अज्ञात युवक व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चलेंकि 06 माह का गर्भ लेकर पुलिस कप्तान से मिली पीड़िता ने बताया कि समद द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार दुराचार किया जाता रहा जिससे उसको गर्भ ठहर गया लेकिन 06 माह का गर्भ होने के बाद उसके पिता अब्दुर्रहमान ने अपने घर पर बुला कर दो अन्य लोगों के साथ ज़बरन गाड़ी में बैठा कर राकेश के घर ले गए जहां एक महिला द्वारा उसका गर्भपात कराया गया। पीड़िता की शिकायत को एसपी कार्यालय द्वारा गंभीरता से लिया गया जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया था। हंसवर थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है एवं मुकदमा वादी पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।








