WhatsApp Icon

सपा की मासिक बैठक में टाण्डा विधायक ने भाजपा पर जमकर किया प्रहार

Sharing Is Caring:

संगठन को मजबूत बना कर ही 2027 में उखाड़ी जा सकती है जन विरोधी सरकार- राममूर्ति वर्मा विधायक टाण्डा

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी टाण्डा विधान सभा की मासिक बैठक रविवार को प्रथम पाली में मौर्या मैरिज लॉन पुन्थर में संपन्न हुई l
मासिक बैठक के मुख्य अतिथि टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा ने अपने उद्बोधन में संगठन को पार्टी की रीड की हड्डी बताया तथा संगठन को किस प्रकार मजबूत किया जाए इस पर अपन सुझाव भी दिया और आने वाली 2027 में विधानसभा टांडा तथा जिले की सभी सीटों पर कैसे पार्टी को जीत दिलाई जाए, उसे पर सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।


सपा विधायक राममूर्ति वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी बताते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने सरकार के तानाशाही रवैया पर भी सवाल उठाया, किसानों को खाद्य न मिलाना, युवाओं में बेरोजगारी बढ़ना, बिजली विभाग द्वारा किसानो, बुनकरों का उत्पीड़न करना, तहसीलों थानों में आम आदमी की सुनवाई न होना आदि मुद्दों को प्रखर रूप से उठाया। श्री राममूर्ति ने कहा कि 2027 में सरकार बनने पर सरकार की गलत नीतियों से जो लोग पीड़ित हैं, उनको राहत देने का कार्य किया जाएगा।
उक्त मौक़े पर पार्टी के सभी कार्यक्रता ने एक मत होकर 2027 में चुनाव लड़ने और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुखिया बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ने किया। बैठक में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!