WhatsApp Icon

लालजी वर्मा ने अपनी राजनीतिक कूटनीति का मनवाया लोहा – भाजपा ने बताया भ्रामक प्रचार का नतीजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 55 लोकसभा क्षेत्र में गठबंधन के सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा को भारी जनसमर्थन मिला जिसके कारण भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे भ्रामक प्रचार का परिणाम बताया है।


राजकीय इंजीनिरिंग कालेज अकबरपुर में 55 लपकसभा क्षेत अम्बेडकर नगर की मतगणना प्रातः 08 बजे से शुरू हुई। शुरुआती दौर से ही समाजवादी पार्टी लालजी वर्मा ने बढ़त बनाना शुरू किया और देखते ही देखते एक लाख से अधिक की लीड दे दिया। दमचार लिखे जाने तक 31 राउंड का रिजल्ट आ चुका है जबकि 01 राउंड का रिजल्ट एना बाकी है। जिसके अनुसार सपा के लालजी वर्मा 01 लाख 36 हज़ार 315 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रितेश पांडेय को पराजित किया है जबकि अंतिम राउंड आने के बाद जीत हार का आंकड़ा थोड़ा बदल सकता है।
सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा को जहां 05 लाख 41 हज़ार 250 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को 04 लाख 04 हज़ार 935 मत व तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी कमर हयात को 01 लाख 98 हजार 226 मत प्राप्त हुए। चुनाव आयोग की अपडेट के अनुसार सपा के लालजी वर्मा को 543721 मत, भाजपा के रितेश पांडेय को 406851 व बसपा के कमर हयात को 199252 मत मिला है अर्थात सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा 136870 मत जीत प्राप्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी ने कहा कि ये गठबंधन अथवा सपा की लोकप्रियता नहीं बल्कि उनके द्वारा भ्रामक प्रचार का परिणाम है। श्री त्रियम्बक में कह कि जनता जनार्दन का निर्णय का सम्मान करता हूँ। दूसरी तरफ प्रचण्ड बहुमत से विजयश्री प्राप्त करने वाले गठबंधन सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने सभी जनपद वासियों के धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्य खबर

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.