WhatsApp Icon

आलापुर, कटका, बसखारी व अहिरौली थानाध्यक्ष सहित डेढ़ दर्जन पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान केशव कुमार ने जहां कटका थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र को लाइन हाजिर कर दिया है वहीं बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह को ग़ैरजनपद तबादला के लिए पुलिस लाइन बुला लिया है। अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय को बसखारी का थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि अहिरौली की जिम्मेदारी स्वाट टीम प्रभारी रहे अभिषेक त्रिपाठी को सौंपी गई है और आलापुर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को कटका की नई जिम्मेदारी दी गई है। बसखारी में तैनात विवेचना व क्राइम इंस्पेक्टर संजय पांडेय को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है तथा आलापुर कोतवाली की जिम्मेदारी भीटी में तैनात इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव को दी गई है।


हंसवर में तैनात चर्चित दरोगा विजय कुमार सोनी को पुलिस लाइन भेज दिया गया है जबकि पब्लिक ग्रीवांस सेल में तैनात एसआई ज़ैद अहमद को जलालपुर का एसएसआई बनाया गया है।
एसएसआई जलालपुर प्रफुल्ल कुमार यादव को एसएसआई जैतपुर बनाया गया है जबकि टाण्डा में तैनात एसएसआई संजय कुमार को भी जैतपुर भेजा गया है। टाण्डा हयातगंज चौकी प्रभारी दिनेश कुमार राय को सम्मनपुर व टाण्डा में तैनात महिला एसआई वन्दना मौर्य को बसखारी भेजा गया है।
कटका में तैनात एसआई अवधेश कुमार श्रीवास्तव को कटका में ही एसएसआई पद पर आसीन कर दिया गया है जबकि पुलिस लाइन से एसआई सीताराम को कटका व पुलिस लाइन से ही एसआई दिनेश कुमार को राजेसुल्तानपुर भेजा गया है और पुलिस लाइन से ही एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह को कटका थाना की पुलिस चौकी रफीगंज का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!