WhatsApp Icon

एसपी की सख़्ती थानों पर तोड़ रही है दम, मुकदमा का भय दिखा कर सिपाही कर रहे हैं अवैध वसूली

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान केशव कुमार द्वारा अवैध धन उसूली पर पूरी तरह पाबन्दी लगाने का निर्देश दिया था। पुलिस कप्तान के पदभार संभालते ही काफी हद तक अवैध वसूली पर ब्रेक लग गया था लेकिन पुनः अवैध वसूली शुरू हो चुकी है।

ताज़ा मामला इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र का है जहां एक शराबी युवक द्वारा गेहूं की एक बोरी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया तो इब्राहिमपुर पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया और मुक़दमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी देने लगी जिससे परेशान शराबी की मां व बहन थाना पर पहुंची जहां एक सिपाही द्वारा 10 हजार की मांग की गई। गरीब परिवार द्वारा बकरी बेच कर 05 हज़ार रुपये दे कर मदद की गोहार लगाई गई। 10 हजार का इंतेज़ाम करने में अक्षम परिवार से 05 हजार लेकर आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया। उक्त मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें सिपाही थानाध्यक्ष तक बंटवारे की रकम पहुंचाने की बात कर रहा है।
बहरहाल एसपी केशव कुमार द्वारा जहां अवैध धन उगाही पर पूरी तरह पाबन्दी लगाई थी उसका असर कम होता नजर आने लगा है जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है।

अन्य खबर

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

सज्जादानशीन ने ख़िरका-ए-मुबारक धारण कर कराई अंतिम ज़ियारत, मंत्रियों ने की चादरपोशी; घंटों बिजली गायब रहने से श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.