WhatsApp Icon

एसपी केशव कुमार प्रतिदिन पीड़ितों की विस्तार पूर्वक सुनवाई कर न्याय का दिलाते हैं भरोसा, खुशी की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान केशव कुमार प्रतिदिन पुलिस कार्यालय में पीड़ितों की विस्तारपूर्वक सुनवाई कर मौके पर ही निस्तारण कराने एवं सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देते नज़र आ रहे हैं। तेज़तर्रार एसपी केशव कुमार द्वारा प्रतिदिन पीड़ितों की सुनवाई किये जाने से आमजनों में खुशी की लहर देखी जा रही है।


पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आये फरियादियों की प्रतिदिन जनसुनवाई कर उनकी समस्याओ को विस्तारपूर्वक सुनकर फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुये उनकी समस्याओं का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया जा रहा है जिसकी पूरे जनपद में भूरी-भूरी सरहाना हो रही है। स्थानीय थानों से न्याय ना मिलने वालों को बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी केशव कुमार के समक्ष फरियाद लगाते देखा जा रहा है। पुलिस कप्तान श्री केशव स्वयं पीड़ितों की फरियाद को काफी गंभीरता पूर्वक विस्तार से सुनते हैं और त्वरित आवश्यक कार्यवाही भी करते है जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है।

अन्य खबर

सरकार की मंशा पर पानी फेर रही बदहाली! 2.34 करोड़ के सद्भाव मंडप में अंधेरा, पंखे-टोटियां नदारद; डेढ़ साल में गिनती की बुकिंग, जांच की मांग

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता इंद्रसेन लाल श्रीवास्तव के निधन से मचा कोहराम; महादेवा घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

विकास योजनाओं पर अब होगी जवाबदेही की परीक्षा! 16 सितंबर को दिशा की बैठक, सांसद लालजी वर्मा की अध्यक्षता में अफसरों से मांगा जाएगा योजनाओं का हिसाब

error: Content is protected !!