WhatsApp Icon

एसपी ने आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों व विभिन्न सेल प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव कर दिया है।
पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह को हंसवर थाना का प्रभारी बनाया गया है जबकि इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय को अकबरपुर का प्रभारी बनाया गया है और हंसवर थानाध्यक्ष संजय पांडेय को साइबर सेल की ज़िम्मेदारी दी गई है।


थानाध्यक्ष बेवाना प्रेमचन्द्र व इब्राहिमपुर में तैनात इंस्पेक्टर सर्वदमन सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, मालीपुर थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी को सर्विलांस सेल प्रभारी व सम्मनपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को बेवाना थाना की ज़िम्मेदारी दी गई है। सर्विलांस सेल प्रभारी रितेश पांडेय को इब्राहिमपुर व पीआरओ पुलिस अधीक्षक आशुतोष शर्मा मालीपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
बहरहाल एसपी श्री कौस्तुभ ने 07 थाना प्रभारियों सहित पीआरओ, सर्विलांस व साइबर सेल प्रभरियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल कर दिया है।

अन्य खबर

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

error: Content is protected !!