WhatsApp Icon

एसपी में कई थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में किया बदलाव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ ने कई थानाध्यक्षों व सेल प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है।


अलीगंज थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह का बाराबंकी तबादला होने के कारण बेवाना थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ल को अलीगंज थाना की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि पीआरओ प्रेम चन्द्र को बेवाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
हंसवर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय को अहिरौली थाना की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि अहिरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार को जन सुनवाई सेल भेजा गया है और हंसवर थाना की ज़िम्मेदारी साइबर थाना प्रभारी रहे संजय कुमार पांडेय को दी गई है तथा मॉनिटरिंग सेल प्रभारी दर्शन यादव को साइबर थाना का प्रभारी बनाया गया है। बसखारी थाना पर तैनात एसएसआई सर्वेंद्र अस्थाना को किछौछा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कप्तान ने उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।

आदेश पत्र

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!