WhatsApp Icon

त्वरित न्याय मिलने से एसपी कार्यालय में उमड़ रही है फरियादियों की भीड़

Sharing Is Caring:

फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार करें अधिकारी : डॉ कौस्तुभ

अम्बेडकरनगर: तेज़तर्रार पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ द्वारा जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की सुनवाई कर त्वरित न्याय दिलाने की मुहिम की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। त्वरित न्याय मिलने के कारण एसपी कार्यालय में लगातार फरियादियों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

सोमवार को पीड़ितों की फरियाद सुन कर सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने का निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस कार्यालयों पर पहुंचने वाले फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार करते हुए शिकायतों को गंभीरता से ले कर उसका निदान करें गुणवत्तापूर्ण निदान करे। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने कहा कि किसी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और पुलिस सम्बन्धित सभी मामलों को समयबद्ध ढंग से निदान किया जाएगा।

सोमवार को एसपी डॉ कौस्तुभ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई व जन समस्याओं को सुना गया और त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया।
जन सुनवाई के दौरान जन समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री कौस्तुभ द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को त्वरित जॉच कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री कौस्तुभ द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों, आवेदकों व फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतो को ध्यानपूर्वक सुनाकर उसका गुण दोष के आधार पर सकारात्मक कार्यवाही की जाए।

अन्य खबर

IPS अधिकारी की मां की संदिग्ध मौत से सनसनी, मुंह से खून और जेवर गायब होने की चर्चा; IG-SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

महामाया मेडिकल कॉलेज के बाहर ‘धुएं का तांडव’! दिनदहाड़े कूड़े में आग, प्रशासन की नाक के नीचे प्रदूषण का खेल

मुहर वैध, रसीद भी मौजूद फिर भी चालान! विधिक माप विज्ञान विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.