WhatsApp Icon

एसपी में लगभग एक दर्जन नई स्कॉर्पियो को हरी झंडी दिखा कर रवाना, आमजनों को मिलेगी त्वरित सहायता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर ने मंगलवार को 11 नई स्कार्पियो को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उक्त वाहनों को डायल 112 से जोड़ा गया है जिससे आमजनों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

एसपी श्री अभिजीत ने कहा कि डायल 112 टीम में 11 नए वाहनों के शामिल हो जाने से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता मिलेगी और रिस्पॉन्स टाइम भी कम हो जाएगा। श्री अभिजीत ने कहा कि उक्त नए वाहनों से डायल 112 के कर्मियों को अपने कर्तव्यों के निष्ठापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने में सहयोग मिलेगा। श्री अभिजीत ने डायल 112 कर्मियों से कहा कि आम जनता की सुरक्षा व सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाए जिससे आमजनों के दिलों में मित्र पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मज़बूत बन सके।


बताते चलेंकि जनपद में डायल 112 की टीम में 11 नई स्कार्पियो जुड़ गई है जिससे विशेष रूप से रात्रि गस्त व्यवस्था व आपातकालीन तथा कानून वुवस्था को अधिक मज़बूत बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।
पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर ने उक्त वाहनों को पुलिस लाइन के पास से रवाना किया जहां एडिशनल एसपी पश्चिमी हरेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव, सीओ लाइन व टाण्डा शुभम कुमार आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय मीडिया सेल द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!