WhatsApp Icon

एसपी ने कई थानाध्यक्षों एवं सेल प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में किया फेरबदल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने कई थानाध्यक्षों व सेल प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल कर दिया है।


श्री कौस्तुभ ने जनसुनवाई देख रहे विनोद यादव को एसओजी टीम का प्रभारी बनाया है जबकि स्वाट टीम प्रभारी रहे अजय प्रताप यादव को कटका थानाध्यक्ष बनाया गया है और कटका थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर को आईजीआरएस का प्रभारी मनोनीत किया गया है जबकि आईजीआरएस प्रभारी श्री निवास पांडेय को इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गया है। इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय को सम्मनपुर थाना पर अपराध एवं विवेचना की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
जहांगीरगंज प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को डायल-112 का प्रभारी निरीक्षक मनोनीत किया गया है जबकि पुलिस लाइन से अक्षय कुमार कुमार को जहाँगीरगंज की नई जिम्मेदारी दी गई है। महरुआ थानाध्यक्ष विजय कुमार सोनी को हंसवर थाना का एसएसआई बनाया गया है। थाना महरुआ की ज़िम्मेदारी पुलिस लाइन रहे दिनेश कुमार सिंह को सौंपी गई है।
बहरहाल जनपद के चार थानों के प्रभारियों को बदला गया है और साथ ही साथ कई सेल प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!