अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी की टांडा विधानसभा इकाई की मासिक बैठक रविवार को पुन्थर स्थित मौर्य मैरेज लॉन में विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तिखार अंसारी व महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, खराब विद्युत व्यवस्था और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता परेशान है। इस खबर की वीडियो फ़ेसबुक पर देखने के लिए इसको टच करें। पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 जून को टांडा तहसील परिसर में जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसे टच कर इंस्ट्राग्राम पर इस खबर की वीडियो देखें।
बैठक में टाण्डा नगर अध्यक्ष सैय्यद कसीम अशरफ, फैजान खान, रघुनाथ यादव, जफर हयात अंसारी, राजकुमार मौर्य, मो. शाद सिद्दीकी, मोहम्मद तारिक, जंग बहादुर चौरसिया, इसरार अहमद, अहमद जिया अंसारी, शकील अख्तर टाइगर, अयाज अहमद नन्हे, रामफूल गौतम, एजाज डब्बल, सनी अंसारी, एडवोकेट मो.शाहिद, आशाराम यादव, गुड्डू पाल, बाबूराम गौड़, अशरफ सभासद, जुल्फेकार लल्लू सभासद, अशरफ अंसारी एडवोकेट, विशाल प्रजापति, हाफिज बदरुद्दूजा अंसारी, हसन अली रिजवी, सईद अहमद, मो.आमिर, आमिर सिद्दीकी, आल्हा यादव, खालिद मियां, विजयमणि यादव, सुभाष यादव, प्रमोद चौरसिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन विस्तार और आगामी आंदोलनों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया और आगामी 15 जून को टाण्डा तहसील पर जनहित के मुद्दों पर दिए जाने वाले ज्ञापन में सक्रियता से भाग लेने का आह्वान किया गया है।





