WhatsApp Icon

बुनकर उत्पीड़न, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ 15 जून को सपा का बड़ा प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी द्वारा जनहित के विभिन्न मुद्दों तथा बुनकरों की समस्याओं को लेकर आगामी 15 जून सोमवार को प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी टांडा शशि शेखर को कार्यक्रम की अनुमति प्राप्त करने हेतु प्रार्थना-पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में टांडा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, नगर अध्यक्ष कसीम अशरफ, अधिवक्ता मो. शाहिद, मो. जिया अंसार, इसरार अहमद तथा अशरफ लाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सपा नेताओं ने बताया कि 15 जून को टांडा तहसील परिसर में आयोजित होने वाला धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान क्षेत्र की जनसमस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा तथा विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सपा नेताओं के अनुसार प्रदर्शन में बुनकरों के उत्पीड़न, बढ़ती महंगाई, व्याप्त भ्रष्टाचार, युवाओं के भविष्य से जुड़े पेपर लीक मामलों, बेरोजगारी तथा जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नेताओं का कहना है कि सरकार की नीतियों के कारण बुनकर समुदाय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जबकि आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, बुनकरों, युवाओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदर्शन में टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा भी शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

15 जून को टांडा तहसील में होने वाला यह प्रदर्शन क्षेत्र की राजनीति और जनसमस्याओं के मुद्दे पर एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य खबर

माटीकला ने बदली राजितराम की तकदीर! सरकारी मदद और आधुनिक मशीनों से खड़ा किया सफल कारोबार, मासिक कमाई जानकर हो जाएंगे हैरान

पावरलूम में दौड़ते करंट ने छीनी बुनकर की जिंदगी, बिना पुलिस सूचना के किया सुपुर्द-ए-खाक

ललई छठ पर उमड़ा मातृत्व का सैलाब! कुओं-तालाबों के किनारे बैठ माताओं ने मांगी बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली

error: Content is protected !!