WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर पुलिस में फिर बड़ा फेरबदल, अलीगंज व बसखारी के बाद एसपी प्राची सिंह ने बदले चार थाना प्रभारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। हाल ही में बसखारी और अलीगंज थानों के प्रभारियों की अदला-बदली के बाद एक बार फिर चार निरीक्षकों/थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर श्रीनिवास पाण्डेय को प्रभारी निरीक्षक भीटी बनाया गया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक जहांगीरगंज संयोष कुमार सिंह को अकबरपुर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक भीटी वीरेन्द्र बहादुर सिंह को आलापुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं आलापुर के थानाध्यक्ष रितेश कुमार पाण्डेय को जहांगीरगंज थाने की कमान सौंपी गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एसपी प्राची सिंह ने बसखारी थानाध्यक्ष सुनील पाण्डेय को अलीगंज थाना प्रभारी तथा अलीगंज थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह को बसखारी थाने की जिम्मेदारी देकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया था। लगातार हो रहे तबादलों को पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली में सुधार, जवाबदेही बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
पुलिस विभाग में लगातार हो रहे इन फेरबदल को लेकर जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और अब सभी की निगाहें नए तैनात अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन पर टिकी हैं।

अन्य खबर

तनाव-अवसाद को नजरअंदाज न करें, समय पर मदद लें: मेडिकल कॉलेज में आत्महत्या रोकथाम का संदेश, राजयोग से सिखाया मन को शांत रखने का मंत्र

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

error: Content is protected !!