WhatsApp Icon

सपा की पीडीए चौपाल में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी होंगे मुख्य अतिथि

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन 14 जून (रविवार) को जलालपुर स्थित श्री मुलायम सिंह यादव महिला पीजी कॉलेज में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व चेयरमैन क़मर हयात अंसारी के नेतृत्व में होगा, जबकि इसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव करेंगे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लगभग दो बजे क्षेत्र में पहुंचेंगे। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यासिर हयात सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।
पूर्व मंत्री का काफिला सुरहुरपुर होते हुए जलालपुर पहुंचेगा, जहां वह पीडीए चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है।
जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!