WhatsApp Icon

ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का आभूषण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जहांँगीरगंज थाना क्षेत्र के मामपुर में गुरुवार की रात चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए की कीमत के चांँदी के आभूषण उड़ा दिया। घटना की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब वह शुक्रवार की सुबह नवागांँव में स्थित अपने घर से आकर झाड़ू लगाने अपनी दुकान पहुंँचा। सूचना पर पहुंँचे थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने घटना की बारीकी से छानबीन किया।


मामला मामपुर चौराहे पर अभिनव सोनी की ज्वेलरी की दुकान का है जहां गुरुवार की रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने ज्वेलरी के लोहे की आलमारी तोड़कर उसमें रखें चांँदी के एक लाख से अधिक कीमत के विभिन्न आभूषण से अपने हाथ साफ कर दिए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे छानबीन में बंद पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबर

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

जलालपुर में खूनी चोरी से सनसनी! महिला पर चाकू से हमला, साढ़े 4 लाख नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार बदमाश

अम्बेडकरनगर में 24 घंटे में तीन मौतों से सनसनी! ऊंचाई से गिरा मजदूर, सांप के डसने से महिला की मौत, ट्रेन की चपेट में आए पूर्व प्रधान पति

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.