WhatsApp Icon

बसखारी पुलिस ने नशा के सौदागरों पर कसा शिकंजा – लाखों की स्मैक बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ द्वारा नशा के खिलाफ चलाये जाने वाले अभियान को धार देते हुए बसखारी पुलिस ने नशा के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तर कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की स्मैक बरामद दिया है।
बसखारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार सिंह की टीम ने अली अहमद उर्फ लेड़ी पुत्र जमालुद्दीन निवासी राजघाट छज्जापुर कोतवाली टाण्डा व ताज मोहम्मद उर्फ धोधे निवासी पुत्र दोस्त मोहम्मद थाना अलीगंज को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः 15 ग्राम व 16 ग्राम टोटल 31 ग्राम स्मैक बरामद किया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत 32 लाख रुपया है।
नशा के कारोबार में लिप्त ताजा मोहम्मद उर्फ धोधे के खिलाफ लगभग डेढ़ दर्जन व अली अहमद उर्फ लेड़ी के खिलाफ लगभग आधा दर्जन आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

बसखारी पुलिस ने दोनों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरांत मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से दिनों को जिला कारागार में भेज दिया गया है।
नशा के खिलाफ अभियान में बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह सहित पूरी टीम की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!