WhatsApp Icon

जनपद में एसआईआर डिजिटाइजेशन का काम लगभग 85 प्रतिशत पूरा – जिला निर्वाचन अधिकारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (S.I.R) की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य तेजी से जारी है। 03 दिसंबर बुधवार दोपहर 02 बजे तक जिले में कुल 1870776 मतदाताओं में से 1580333 फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। इस प्रकार जिले की औसत प्रगति दर 84.47 प्रतिशत है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी पाँच विधानसभा क्षेत्रों कटेहरी, टांडा, आलापुर, जलालपुर और अकबरपुर में डिजिटाइजेशन का कार्य बीएलओ द्वारा विभिन्न कार्मिकों की सहयोग एवं टीम के रूप में तीव्र गति से किया जा रहा है। कटेहरी में 84.62 %, टांडा में 84.80 %, आलापुर में 85.31 %, जलालपुर में 84.77 % तथा अकबरपुर में 82.75 % डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!