WhatsApp Icon

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी – पुलिस थानों पर भी रही धूम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हिंदी धर्म के अनुयायी भगवान श्री कृष्ण को भगवान विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार के रूप में पूजते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को आनन्दोत्सव के रूप में प्रत्येक वर्ष काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण का मथुरा में जन्म हुआ था इसलिए उक्त मौके पर जनपद में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी काफी हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई।
मान्यता है कि भगवान श्री कृष्णा का अवतरण कारागार में हुआ था जिसके कारण पुलिस प्रशासन द्वारा भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। जनपद के लगभग सभी थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। पुलिस लाइन में स्थित मंदिर में कप्तान डॉ कौस्तुभ के साथ एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व एडिशनल एसपी पूर्वी श्याम देव, लाइन प्रतिसार सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने विधि विधान के तहत पूजा अर्चना किया।
नगरीय क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि 12 बजे आतिशबाजियां कर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया गया। विभिन्न मंदिरों पर श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर पूजा अर्चना की प्रार्थनाएं किया गया।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!