WhatsApp Icon

पवित्र श्रवण धाम की सेविका का कोई नहीं है पुरसाहाल – डॉक्टरों ने भी खड़ा किया हाथ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: मातृ पिता भक्ति की प्रतीक ऐतिहासिक पवित्र श्रवण धाम को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जहां अति सराहनीय प्रयास शुरू किया है वहीं श्रवण धाम के सेविका पुजारी का कोई भी पुरसाहाल नहीं है।

जानकारी के अनुसार श्रवण धाम की पुजारी राजपति जो बच्ची दास के रूप में प्रसिद्घ हैं वो गत चार दिनों से संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। बच्ची दास की रीढ़ की हड्डी में दिक्कत होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग बच्ची दास ने बताया कि उनका समुचित इलाज़ नहीं हो रहा है। उक्त जानकारी अस्पताल से बाहर आते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार आननफानन में बच्ची दास को रेफर करने की कवायद शुरू कर दी गई है जिससे जिला अस्पताल अपनी जवाबदेही से बच जाए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि मातृ पिता भक्ति की प्रतीक श्रवण दास जी की स्थली की सेवा कर रही बच्ची दास का जनपद में ही समुचित इलाज़ कराया जाएं

अन्य खबर

लोकतंत्र सेनानी को सलामी, जननेता की मां को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि, शोक में डूबा जिला

आंधी का कहर: आशियाना उजड़ा, पेड़ गिरा, टेंट उड़ा—किसानों पर भी मार

नागपुर में ‘राम सेवा’ का सम्मान: अम्बेडकरनगर के मनीष त्रिपाठी बने आकर्षण का केंद्र

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.