WhatsApp Icon

आधी रात में पुलिस कप्तान ने जनपद में चलाई तबादला एक्सप्रेस

Sharing Is Caring:

एसपी ने कई थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्रों में किया फेरबदल

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने मुख्यमंत्री के जाने के बाद जनपद में बड़े पैमाने पर फेरबदल कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक इब्राहिमपुर दीपक सिंह रघुवंशी को टांडा कोतवाली का चार्ज दिया गया है जबकि टांडा कोतवाल संतोष कुमार सिंह को जलालपुर कोतवाली भेजा गया है और जलालपुर कोतवाल दर्शन यादव को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है और टांडा कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर संदीप कुमार राय को इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।


पुलिस कपतान के वाचक रहे निरीक्षक जयप्रकाश को एसओजी प्रभारी बनाया गया। जनसुनवाई प्रभारी सन्तोष कुमार को पुलिस कप्तान वाचक नियुक्त किया गया है। सम्मनपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संत कुमार सिंह को बसखारी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि बसखारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को सम्मनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। निरी० पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सैफुल्लाह अहमद को अपराध एवं विवेचना थाना भीटी पर नवीन तैनाती दी गई है। निरीक्षक प्रेम नारायण सरोज को क्राइम ब्रांच व राजकुमार को निरीक्षक अपराध एवं विवेचना थाना टांडा भेजा गया है।
महिला थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक वन्दना अग्रहरि को जैतपुर थानाध्यक्ष बने गया है जबकि जैतपुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रियंका पाण्डेय को महिला थाना की ज़िम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी मो मालीपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है महरुआ थानाध्यक्ष अभय मौर्या को वीवीआईपी सेल की ज़िम्मेदार सौंपी गई है। शहजादपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार सोनी को महरुआ का थानाध्यक्ष बनाया गया है
जैतपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त किया गया है। जैतपुर में तैनात एसआई विनीत कुमार सिंह को चौकी प्रभारी रफीगंज कटका की ज़िम्मेदारी दी गई है। मॉनिटरिंग सेल के राजेन्द्र कुमार शर्मा को डायल-112 का प्रभारी बनाया गया है।
वीवीआईपी सेल प्रभारी जितेन्द्र सिंह को शहजादपुर चौकी इंचार्ज की ज़िम्मेदारी मिली हैम जबकि थाना मालीपुर में तैनात एसआई आशुतोष शर्मा को मुबारकपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है जबकि मुबारकपुर चौकी प्रभारी विनोद यादव को जनसुनवाई सेल में भेजा गया है। पुलिस लाइन से एसआई प्रेम बहादुर सिंह, एसआई अशोक यादव व एसआई मो० इसहाक खान को क्रमशः सम्मनपुर, जलालपुर, अकबरपुर में नवीन तैनाती दी गई है ।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!