WhatsApp Icon

शिवभक्त कांवरियों का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत व सेवा सम्मान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पवित्र श्रवण मास के तीसरे सोमवार को शिवभक्त कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए जगह जगह पर शिविर लगाए गए थे।

वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा द्वारा श्री शिव भक्त कांवरियों की सेवा के लिए 25वां शिविर मेला पेट्रोल पम्प टाण्डा में आयोजित किया गया जहां कावंड़ यात्रियों को लंगर, प्रथमिक उपचार के लिए मेडिकल कैम्प, गर्म व ठंडा पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई थी। श्री बग्गा अपने सहयोगी सरफ़ाज़ अहमद के साथ जहां कावंड़ यात्रियों को लंगर वितरित करते नज़र आये वहीं पैदल यात्रियों के पैरों पर मरहमलगा कर पट्टी भी बांधते दिखाई पड़े।


नगर पंचायत अशरफ पुर किछौछा के चेयरमैन ओमकार गुप्ता द्वारा भी भव्य सेवा व स्वागत शिविर पूर्व वर्षों की तरह लगाया गया था जहां शिवभक्त कांवरियों को भगवा पट्टिका भेंट कर एवं फूलों की वर्षा कर स्वागत व सम्मनित किया गया वहीं श्री ओमकार द्वारा सेवा लंगर का भी आयोजन किया गया था।

जनपद के बहुप्रसिद्ध महादेवा घाट पर भी कावड़ यात्रियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया था जहां जिला पंचायत अध्यक्ष समाजसेवी श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा द्वारा श्री शिव भक्तों की सेवा व स्वागत किया गया।


बताते चलेंकि शिवबाब धाम व श्री झारखंड महादेव पर विशाल सेवा शिविर का आयोजन इस वर्ष भी जारी रहा जहाँ हज़ारों की संख्या में पहुंचे श्री शिव भक्तो ने लाभ उठाया। उक्त सेवा स्वागत शिविरों का अलावा काफी स्थानों पर कावड़ यात्रियों के स्वागत व सेवा के लिए शिविर लगाया गया था।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!