WhatsApp Icon

दो दिन बाद भी नहीं लगा युवती का सुराग, परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: दो दिन पूर्व पड़ोसी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गई युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है, परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर लिया है।


मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालापुर सरैया का है जहाँ के निवासी आनंद पुत्र संजे अपने पड़ोस की 20 वर्षीय शिवांगी राजभर को बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने आरोपी आन्नद के खिलाफ मुकदमा संख्या 677/25 पर बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजन किसी अनहोनोकी आशंका से भयभीत व परेशान हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की शिथिलता के कारण आरोपी व उसके परिजनों का मन बढा हुआ है। परिजनों ने युवती को बरामद करने की गोहार लगाई है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!