WhatsApp Icon

शिक्षा सत्र के प्रथम दिन बीएसए ने जमीन पर बैठकर छात्रों संग किया भोजन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सोमवार को नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने शिक्षा सत्र के प्रथम दिन छात्रों का उत्सावर्धन करने के उद्देश्य से उनके साथ ही जमीन पर बैठकर मध्यान्ह भोजन किया।


अधिकारियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज में बच्चों के बीच बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। छात्रों के बीच बैठे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे छात्रों का भविष्य बेहतर हो रहा है। इस मौके पर एआरपी हरिप्रसाद चतुर्वेदी, कृष्ण चंद्र मिश्रा,शिवाकांत यादव, दिलीप यादव, अनिल यादव शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय पांडे मंत्री राम केवल यादव सभासद बाल गोविंद त्रिपाठी एनपीआरसी अशोक तिवारी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य खबर

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

error: Content is protected !!