WhatsApp Icon

संदिग्ध हालत में शव मिलने से जुटी भीड़, पोस्टमार्टम से खुलेगी पोल

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: रविवार की सुबह खेत में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने की सूचना पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कहा कि हत्या से रहस्य खुलेगा।
टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के पियारेपुर गाँव के एक खेत में उस समय एक शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ जब स्थानीय लोग खेत की तरफ जा रहे थे। सूचना पर तत्काल टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी दलबल के साथ पहुंच गए। मृतक की पहचान लगभग 40 वर्षीय अनीस अंसारी पुत्र मस्तु निवासी रसूलपुर मुबारकपुर कोतवाली टाण्डा के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के स्थलों का निरीक्षण कर घटना की वास्तविकता जानने के लिए जांच में जुट गई। चर्चा के अनुसार अनीस स्मैक आदि का नशा भी करता था तथा इसी कारण वैवाहिक जीवन भी बर्बाद हो गया था। श्री रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत हद तक मामला खुल जायेगा। उन्होंने दावा किया कि पुलिस मुखबिरों के सहारे प्रत्येक पहलुओं पर जांच कर रही है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!