WhatsApp Icon

आतंकवाद मुर्दाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा क्षेत्र, शौर्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश के कोने कोने में भाजपा शौर्य तिरंगा यात्रा निकाल रही है। उक्त क्रम में शुक्रवार को बसखारी बाजार, मेडिकल कॉलेज, हंसवर बाजार आदि स्थानों पर शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी रही तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा गूंजता रहा।
बसखारी बाजार में टाण्डा विधानसभा की तरफ से चेयरमैन ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष व टाण्डा विधान सभा प्रत्याशी रह चुके कपिलदेव वर्मा सद्दरपुर मंडल एवं बसखारी बाजार की शौर्य यात्रा में मुख्य अतिथि रहे।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में बसखारी बाजार में भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा निकली गई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। बसखारी गांधी आश्रम ब्रिज से निकाली गई तिरंगा यात्रा बसखारी ब्लाक मुख्यालय पर समाप्त हुई। उक्त शौर्य यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा व टाण्डा विधानसभा प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष रह चुके कपिलदेव वर्मा सहित, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, राम अधार यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा, सुमित गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
सद्दरपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में महामाया मेडिकल कॉलेज से पेठिया तक शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें कपिलदेव वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


हंसवर बाजार में जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह, नारद विश्वकर्मा, सुग्रीम कनौजिया, स्वदेश गौतम, वीरेंद्र मौर्य, मनोज दूबे समेत सैकड़ों लोगों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा देशभक्ति के धुन पर दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर हंसवर बाजार होते हुए बहवा तक गया। तत्पश्चात बहवा से वापस दुर्गा मंदिर पर आकर समाप्त हुआ।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.